नई दिल्ली। बिहार में इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दो का इस्तेमाल किया गया। इस घटना को लेकर सियासी हंगमा मचा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी निंदा करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में चल रही ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कहे गए अपशब्द, राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं।’
पढ़ें :- Delhi Minor Rape-Murder Case : प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं
बिहार में चल रही ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कहे गए अपशब्द, राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक है। pic.twitter.com/xozX5KUOjr
— Amit Shah (@AmitShah) August 29, 2025
उन्होंने कहा, परिश्रम करके अपने बच्चों को संस्कारित करने वाली एक मां का अपमान कर राहुल गांधी की पार्टी ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। राजनीति में इससे ज़्यादा पतन और क्या होगा? जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। राजनीतिक जीवन में इससे बड़ी कोई गिरावट नहीं हो सकती और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं राहुल गांधी से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर उनमें जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें पीएम मोदी, दिवंगत मां और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दे।’
पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव
परिश्रम करके अपने बच्चों को संस्कारित करने वाली एक माँ का अपमान कर राहुल गांधी की पार्टी ने सभी सीमाएँ लाँघ दी हैं। राजनीति में इससे ज़्यादा पतन और क्या होगा? जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। pic.twitter.com/wNiT15JGkV
— Amit Shah (@AmitShah) August 29, 2025
कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
बता दें कि, इस मामले को लेकर बिहार का राजनीति पारा बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले का शांत कराया।