Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…घायलों से मिलने के बाद बोले कांग्रेस अध्यक्ष

अहमदाबाद विमान हादसे को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…घायलों से मिलने के बाद बोले कांग्रेस अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को अहमदाबाद विमान हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने घायल हुए मेडिकल छात्रों से मुलाकात की और उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही कहा, मुश्किल के इस दौर में पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

पढ़ें :- Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बड़े दुख के साथ कहना चाहता हूं कि अहमदाबाद में बहुत बड़ा हादसा हुआ है, जो कि कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस हादसे में बहुत से लोगों ने जान गंवाई है, उन सभी को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई है, उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों का अभी भी इलाज जारी है। हमने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की है। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान बची है, जो कि एक चमत्कार सा है। हम चाहते हैं कि उनके स्वास्थ्य में भी जल्द से जल्द सुधार हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पीड़ितों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करूंगा कि वे लोगों की मदद करते रहें। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है-दवा या कोई और चीज-जो यहां उपलब्ध नहीं है, वे उसकी भी व्यवस्था करते रहें। हमारे कांग्रेस के नेतागण और कार्यकर्ता 2 दिन से एक हेल्पलाइन जारी कर यहो मदद कर रहे है लोगों की, और आगे भी करेंगे।

Advertisement