Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है: राहुल गांधी

भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। पांच चरणों के चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के अपने अपने दावे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

दरअसल, राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें महिलाएं मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहीं हैं। बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर उन्हें घेरने क काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ-सच की आवाज़ एक तरफ।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है। ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है। अब INDIA की आंधी रुकने वाली नहीं है।

 

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले
Advertisement