Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुहागरात के बाद कमरे से बाहर नहीं आए दूल्हा-दुल्हन; जब दरवाजा खुला तो उड़ गए सबके होश

सुहागरात के बाद कमरे से बाहर नहीं आए दूल्हा-दुल्हन; जब दरवाजा खुला तो उड़ गए सबके होश

By Abhimanyu 
Updated Date

Bride and Groom Death in Ayodhya: अयोध्‍या में एक परिवार धूमधाम से शादी के बाद रिसेप्शन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन रविवार को शादी की खुशी तब मातम में बदल गयी, जब दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में मृत पाए गए। दोनों की 7 मार्च को ही शादी हुई थी।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, यह मामला अयोध्‍या के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला का है। जहां पर मुरावन टोला के रहने वाले प्रदीप पुत्र स्वर्गीय भग्गन की 7 मार्च को मोहलिया मौजा डीली सरैया निवासी शिवानी पुत्री मंतूराम के साथ शादी हुई थी। शनिवार को नव दंपत्ति की सुहागरात थी, लेकिन अगले दिन यानी रविवार सुबह सात बजे तक जब दोनों नही उठे तो परिवारवाले उन्‍हें जगाने पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

बताया जा रहा है कि जब काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दोनों के शव पड़े थे। कमरे में प्रदीप पंखे से सफेद गमछे के सहारे लटकता दिखा था, जबकि उसकी पत्नी शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की क्या वजह रही? किसी को कुछ नहीं पता। शाम को रिसेप्‍शन की तैयारी थी, लेकिन उसके पहले मातम पसर गया।

इस घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिजन गहरे सदमे में है। परिवार के एक सदस्य दीपक कुमार का कहना है कि क्या हो गया? कुछ समझ में नहीं आ रहा। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अयोध्‍या के सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जांच में जो भी तथ्‍य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement