Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIRAL VIDEO: शादी में फेरे लेते वक्त दूल्हा दुल्हन ने की ऐसी हरकत, लोग बोले-शादी है या संस्कारों की आहुति?

VIRAL VIDEO: शादी में फेरे लेते वक्त दूल्हा दुल्हन ने की ऐसी हरकत, लोग बोले-शादी है या संस्कारों की आहुति?

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: शादियों के माहौल में कई बार लोग अपने रीति-रिवाज और परंपराओं को भूलकर अपने यादगार लम्हों को संजोने लग जाते हैं। नए उम्र के लोगों को भले ही यह शानदार और कभी ना भूल पाने वाला पल लगे, लेकिन पुरनिए लोग इससे कम ही मेल खा पाते हैं।

पढ़ें :- Hot Sexy Video : भोजपुरी गर्ल नेहा सिंह ने शेयर किया हॉट सेक्सी वीडियो, बार-बार प्ले करके देख रहे हैं फैंस

यही वजह है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन और दूल्हा अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखे जाते हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में फेरे ले रहे होते हैं। फेरे लेते वक्त कई बार कुछ लोग ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसे कुछ लोग बेहद पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को यह बिल्कुल पसंद भी नहीं आता।

पढ़ें :- Video : मां ऐश्वर्या को अवॉर्ड मिलने पर आराध्या बच्चन ने दौड़कर लगाया गले, संस्कार हो रही है तारीफ ,ये वीडियो जीत लेगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले इस वीडियो को वेदांत बिड़ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से।शेयर करते वक्त उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, जोकि इस हरकत पर उन्होंने समर्थन नहीं किया।

उन्होंने लिखा, ‘ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से।’ ऐसे कैप्शन लिखने की मुख्य वजह फेरे लेते वक्त दूल्हा और दुल्हन द्वारा डांस करना। फेरे लेते वक्त दूल्हा और दुल्हन जमकर नाचना शुरू कर दिया। हालांकि यह थोड़ा मजेदार और इंटरटेनिंग है। इसी वजह से यह वीडियो वायरल भी हुआ।

Advertisement