अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बलिया के भाजपा नेता बबन सिंह रघुवंशी के वायरल हो रहे वीडियो और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।
पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया
अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से उजागर हुआ है बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। जो लोग सोशल मीडिया से पर हैं वो हमसे बेहतर समझ रहे होंगे। इसके साथ ही कहा, जश्न जीत का होना चाहिए सीज़ का नहीं। हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है लेकिन इसके साथ-साथ हमारे मसलों में दूसरे देश इंटरफेयर ना करें वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है।
उन्होंने आगे कहा, हमारा देश शक्तिशाली हो, आर्थिक रूप से मजबूत हो, हमारी सीमाएं सुरक्षित हो, उसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी अमेठी में गुमशुदा है। जब भारतीय जनता पार्टी अपनी ही सगी नहीं है तो यह जो दल बदलू, एहसान फरामोश लोग हैं उनकी क्या सगी होगी।
"भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, अमेठी pic.twitter.com/KSs7n3qo0a
पढ़ें :- मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा : करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 15, 2025
साथ ही कहा, भारतीय जनता पार्टी अलग तरीके से जमीन पर काम करती है। सच्चाई तो यह है कि इस बार चित्रजीवी नहीं बचेंगे, सत्ता से जाएंगे। सुना है सरकार के लोग कह रहे हैं कि अगली बार मुंह तोड़ जवाब देंगे, क्या यह सरकार फिर हमले की तैयारी कर रही है? बल्कि जनता को भरोसा यह दिलाना चाहिए कि अब कभी भी हमारे देश पर हमला नहीं होगा।
पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई, आधी आबादी और जो पीड़ित हैं, दु:खी हैं, हम उसके साथ हैं। हमें अपनी बहादुर फौज पर गर्व है, हमारे फौजी दुनिया की जो फौजें हैं उनसे कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करती है। कर्नल सोफिया के बारे में जो कहा भारतीय जनता पार्टी ने यही इनका चाल चरित्र चेहरा है।
पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम