New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को डरपोक कहकर सुर्खियों में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद लगातार कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस से हाल ही में नाता तोड़ने वाले अहमद ने अब दावा किया है कि पार्टी उनके घर पर हमला करवा सकती है। उन्होंने इस जनतंत्र के खिलाफ बताया है।
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने सोमवार देर रात एक्स पोस्ट में लिखा, “अभी अभी काँग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे ख़बर किया है कि काँग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस / युवा काँग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाय। यह जनतंत्र के सिद्धांत के ख़िलाफ़ है।”
अभी अभी काँग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे ख़बर किया है कि काँग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस / युवा काँग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाय।
यह जनतंत्र के सिद्धांत के ख़िलाफ़ है।— Dr Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) January 26, 2026
पढ़ें :- बालाघाट में जिस तरह आदिवासी बच्चों की जान गई, वो पूरी तरह से मध्य प्रदेश में BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी
इसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट में एक स्क्रीन शॉट शेयर किया और लिखा, “अब तो मेरी जानकारी बिल्कुल सही साबित हुई। काँग्रेस के पुराने साथियों का बहुत धन्यवाद। हमारे बिहार में एक कहावत कि पुराने दोस्त ही काम आते हैं। क्या यह राहुल जी के आदेश के बिना हो रहा है?”
अब तो मेरी जानकारी बिल्कुल सही साबित हुई। काँग्रेस के पुराने साथियों का बहुत धन्यवाद।
हमारे बिहार में एक कहावत कि
पुराने दोस्त ही काम आते हैं।
क्या यह राहुल जी के आदेश के बिना हो रहा है? pic.twitter.com/qtgBCemfH4— Dr Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) January 26, 2026