Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुका है, वहां इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी: अखिलेश यादव

बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुका है, वहां इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दिनों ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। बिहार में वो महागठबंधन के प्रत्यायाशियों के पक्ष में लगातार रैलियां भी कर रहे हैं। अब वो रायपुर पहुंचे हैं, जहां पर उनका स्वागत पटाखे जलाकर किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि, दिवाली अभी चल रही है। इस बार बिहार में दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रायपुर में जब पटाखों से हमारा स्वागत हुआ तो हमारे मन में आया कि कह दें कि लगता है दिवाली अभी चल रही है… और चलनी भी चाहिए क्योंकि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुका है। वहां इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी। बिहार का गांव-गांव चमकेगा-चहकेगा।

पढ़ें :- UP Assembly Election 2027 : योगी सरकार ने अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट,मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल

बता दें कि, बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है।

Advertisement