Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. डिजिटल दुनिया में मचा हड़कंप! Apple ने ब्लॉक किए $2.22 Billion के फर्जी ट्रांजैक्शन

डिजिटल दुनिया में मचा हड़कंप! Apple ने ब्लॉक किए $2.22 Billion के फर्जी ट्रांजैक्शन

By Sushil Sah 
Updated Date

Tech & Cybersecurity: कैलिफोर्निया (US)। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई टेक दिग्गज ऐपल (Apple) ने अपने आधिकारिक ऐप स्टोर (App Store) पर की है। कंपनी ने अपनी ताजा वार्षिक धोखाधड़ी रोकथाम रिपोर्ट (Annual Fraud Prevention Report) में वैश्विक स्तर पर 2.22 बिलियन डॉलर (करीब 18,500 करोड़ रुपये) के फर्जी और संदिग्ध ट्रांजैक्शन को सफलतापूर्वक ब्लॉक करने का खुलासा किया है। ऐपल ने एडवांस एआई (AI) और मानव समीक्षा (Human Review) टीमों की मदद से यूज़र्स के पैसों की चोरी होने से बचाया है।

पढ़ें :- पंजाब के मोगा जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 नए पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर रोक

54 लाख से अधिक चोरी किए गए क्रेडिट कार्डों को ब्लॉक किया गया, जिससे अपराधी वित्तीय धोखाधड़ी न कर सकें।

फर्जी अकाउंट्स सस्पेंड

चार करोड़ से ज्यादा सक्रिय संदिग्ध अकाउंट्स को डीएक्टिवेट किया गया और साथ ही कुल 1.1 अरब यानी कि 110 करोड़ फर्जी ग्राहक अकाउंट्स को बनने से पहले ही खारिज कर दिया गया और साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.93 लाख डेवलपर अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया गया।

पढ़ें :- आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 297 अपराधियों पर चार्जशीट, 100 से अधिक गिरफ्तार, ₹7 करोड़ कराए वापस

फर्जी ऐप्स और रिव्यूज हटाए

इसमें करीब 20 लाख से ज्यादा ऐप सबमिशन को रिजेक्ट किया गया और यूज़र्स को गुमराह करने वाले 19.5 करोड़ फर्जी रिव्यूज और रेटिंग्स को स्टोर से साफ किया गया।

रूप बदलने वाले’ ऐप्स पर सख्त कार्रवाई

ऐपल ने खुलासा किया कि उसने बेट-एंड-स्विच (Bait-and-Switch) तकनीक का इस्तेमाल कर रहे 59,000 ऐप्स को स्टोर से हटा दिया है। ये ऐसे ऐप्स थे जो शुरुआत में एक साधारण कैलकुलेटर या गेम की तरह दिखते थे, लेकिन यूज़र के फोन में इंस्टॉल होने के बाद बैकएंड अपडेट के जरिए ये ऐप्स वित्तीय प्लेटफॉर्म या सट्टेबाजी ऐप्स में बदल जाते थे। ऐपल के अनुसार, पिछले छह वर्षों में उसने कुल 11.2 बिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी को रोककर यूज़र्स को सुरक्षित डिजिटल अनुभव प्रदान किया है।

पढ़ें :- चेन्नई के नजदीक नाडू पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब, CCTV पर पेंट स्प्रे कर सुरक्षा घेरा तोड़ा
Advertisement