पंजाब के मोगा जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। इस जिले में तीन नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि तीनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में डोर-टू-डोर यानी हर घर का सर्वे शुरू कर दिया है ताकि संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की पहचान की जा सके।
मोगा। पंजाब के मोगा जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। इस जिले में तीन नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि तीनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में डोर-टू-डोर यानी हर घर का सर्वे शुरू कर दिया है ताकि संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की पहचान की जा सके।
पंजाब में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 220 के पार
आपको बता दें कि इस साल अगस्त और सितंबर के महीनों में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी देखी गई है। यहां जनवरी से अब तक कुल 1,513 संक्रमित संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 220 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही यदि मोगा की स्थिति के बारे में बात करे तो यहां तीन नए मामलों के सामने आने के बाद मोगा जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 11 तक पहुंच गई है।पंजाब में स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर लुधियाना में 72 मामले और एसएएस नगर मोहाली में 36 मामले देखने को मिला है। इसके बाद पटियाला में 16 और जालंधर में 10 का नंबर आता है।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां और गाइडलाइंस
राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों के बाद विशेष फ्लू कॉर्नर और आइसोलेशन वार्ड एक्टिव कर दिए गए हैं। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि वे इस संक्रामक बीमारी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। यदि किसी को तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें, खांसते या छींकते समय मुंह को ढकें और समय-समय पर हाथों को साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करते रहें।