नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मैंने वोट चोरी के इस तरीके का पहले ही पर्दाफाश किया था – Centralized तरीके से software के जरिए वोट delete किए जाते हैं। “चुनिंदा” लोगों के खिलाफ BJP और EC के लोगों द्वारा मिलकर automated तरीके से थोक में Form 7 भरे जाते हैं – और देखते ही देखते लाखों वोटर लिस्ट से गायब हो जाते हैं। और ये सब ऊपर से नियंत्रित किया जाता है।
पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ़ गुस्से में है – मगर फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही किए जा रहे हैं। कर्नाटक के बेलगावी में एक झटके में लगभग 15 हजार वोटरों के नाम मिटाने की साजिश चल रही थी। सिर्फ़ तीन दिनों – 22, 23 और 24 सितंबर – में इतने नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए Form 7 की बाढ़ आ गई।
पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ़ गुस्से में है – मगर फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही किए जा रहे हैं।
कर्नाटक के बेलगावी में एक झटके में लगभग 15 हजार वोटरों के नाम मिटाने की साजिश चल रही थी।
सिर्फ़ तीन दिनों – 22, 23 और 24 सितंबर – में इतने नाम वोटर लिस्ट से हटाने के… https://t.co/YpIfiW8nz7
पढ़ें :- बालाघाट में जिस तरह आदिवासी बच्चों की जान गई, वो पूरी तरह से मध्य प्रदेश में BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2026
और निशाने पर कौन? मुसलमान, SC, ST और OBC। क्योंकि इनमें से ज़्यादातर लोग BJP के खिलाफ वोट डालते हैं। मैंने वोट चोरी के इस तरीके का पहले ही पर्दाफाश किया था – Centralized तरीके से software के जरिए वोट delete किए जाते हैं। “चुनिंदा” लोगों के खिलाफ BJP और EC के लोगों द्वारा मिलकर automated तरीके से थोक में Form 7 भरे जाते हैं – और देखते ही देखते लाखों वोटर लिस्ट से गायब हो जाते हैं। और ये सब ऊपर से नियंत्रित किया जाता है।
राहुल गांधी ने आगे लिखा, कर्नाटक कांग्रेस के नेता इस वक्त कर्नाटक CEO के दफ़्तर में इसके दोषियों के ख़िलाफ़ FIR की मांग कर रहे हैं। CEO इस FIR से मना क्यों कर रहे हैं? इस तरह से मोदी, शाह और ज्ञानेश मिल कर SIR के ज़रिए लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। ये देशद्रोह है। इसलिए मैं कह रहा हूं ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे कर approver बन जाना चाहिए, और मोदी शाह के खिलाफ जांच होनी चाहिए।
पढ़ें :- बंद कमरे में टिप्पणी करना आसान, सुरक्षा हटा दें तो कुछ लोगों को 'भीगी बिल्ली' बनने में बहुत देर नहीं लगेगी: सीएम योगी