Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गयी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को मृतकों के परिजनों समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री भावुक दिखे और उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही कहा कि, आतंकियों को किसी हाल मे बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें :- Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के कुछ कदम दूर, कार्यकर्ता मना रहे जश्न
अमित शाह ने कहा कि, पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूँ कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।
पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूँ कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। pic.twitter.com/Dwkt6Hhj7P
— Amit Shah (@AmitShah) April 23, 2025
पढ़ें :- ‘अब INDIA Alliance के हर एक सवाल का मोदी सरकार को देना होगा जवाब’ मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से चढ़ा सियासी पारा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मृतकों के ताबूतों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बता दें कि, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मंगलवार रात को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला समेत सेना और रक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बुधवार सुबह वे पहलगाम की बायसरन घाटी स्थित घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हमले को लेकर पूरी जानकारी ली।
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।