Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मॉनसून की पहली बारिश ने मिजोरम में मचाई भीषण तबाही, पांच मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों की मौत

मॉनसून की पहली बारिश ने मिजोरम में मचाई भीषण तबाही, पांच मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों की मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Mizoram Landslides: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक देकर भीषण तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण भूस्खलन और भारी जल भराव की देखने को मिला है। कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही हैं। इस बीच दक्षिणी मिजोरम में भूस्खलन के कारण कुछ मकान और एक होटल के ढहने की खबर है। इस हादसे के बाद कई लोगों की मौत और मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 को मिला नया रंग, बाइक के लुक में आया नया अंदाज

पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मिजोरम के लॉन्ग्टलाई कस्बे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण पांच मकान और एक होटल ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे लॉन्ग्टलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में हुई, जब भूस्खलन के कारण मकान और होटल क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

मिजोरम के अलावा, पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। जिसके चलते जल भराव की समस्या देखने को मिली है। असम की सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है।

Advertisement