Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है: राहुल गांधी

कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के दर्द और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनसे बातचीत की। साथ ही देश की शिक्षा व्यवस्था प्रणाली पर सवाल उठाया। अब उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने छात्रों को धन्यवाद बोला है।

पढ़ें :- सीएम उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम’, कांग्रेस बोली- सहयोगी दल पार्टी फैसले का समर्थन करें

राहुल गांधी ने कहा कि, कोटा, आप कमाल थे। यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की। हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा – और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है।

उन्होंने आगे लिखा, लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है। साथ ही उन्होंने कहा, अपने सुझाव भेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए।

पढ़ें :- 20 लाख बैंक बैलेंस और 2 लाख रुपये पार्टी फंड देने वाले को कांग्रेस देगी टिकट, यूपी विधानसभा चुनाव रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत
Advertisement