Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- ‘मेरे जीजाजी को पिछले दस सालों से परेशान कर रही है सरकार…’

रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- ‘मेरे जीजाजी को पिछले दस सालों से परेशान कर रही है सरकार…’

By Abhimanyu 
Updated Date

Robert Vadra Money Laundering Case: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई टल गई है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 जुलाई तय की है। राउज कोर्ट ने अहलमद से दस्तावेजों से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सरकार पर वाड्रा और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे जीजाजी को पिछले दस सालों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह ताज़ा आरोपपत्र उसी षडयंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है। मुझे पता है कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने के लिए पर्याप्त बहादुर हैं और वे गरिमा के साथ ऐसा करते रहेंगे। आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।”

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ईडी की ओर से हरियाणा में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाड्रा के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के एक दिन बाद आई है। वाड्रा की पत्नी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा इस समय वायनाड से कांग्रेस सांसद से हैं। यह पहली बार है जब किसी जांच एजेंसी ने आपराधिक अभियोजन शिकायत में 56 वर्षीय व्यवसायी वाड्रा का नाम लिया है।

Advertisement