Hanuman Ansh: धार्मिक और आध्यात्मिक विषय पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में फिल्म का टिकट पहले के मुकाबले सस्ता होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- वाराणसी में CCTV पर गमछा डालकर बेखौफ चोरों ने की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर पहुंचे थे। यहां उन्होंने परिवार, कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद CM साय ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में अपने परिवार, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और सांसदों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखी।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके विषय और संदेश की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से लोगों को जोड़ने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए।
पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी
यूपी के बाद दूसरा बड़ा राज्य
‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने का फैसला सबसे पहले उत्तर प्रदेश में लिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद इसे यूपी में कर-मुक्त करने का ऐलान किया था। अब छत्तीसगढ़ भी इस सूची में शामिल हो गया है। छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म के टिकट की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। इससे ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच सकते हैं। खासकर परिवारों और युवाओं के बीच फिल्म की पहुंच बढ़ने की संभावना है।
नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है फिल्म
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक सफर और शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म को शुरुआत में सीमित स्क्रीन मिली थीं, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली। अब दो राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर और फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।