Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है सरकार- योगी

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है सरकार- योगी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2017 के बाद कानून व्यवस्था बेहतर होने के पीछे पुलिस महकमे में पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती को अहम वजह बताते हुए कहा है कि बीते पांच सालों में राज्य पुलिस बल में डेढ़ लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुयी है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

योगी ने गुरुवार को हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियाें के दो दिवसीय चिन्तन शिविर में यह बात कही। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा और विविधताओं से युक्त प्रदेश है।

इसलिए प्रशासनिक दृष्टि से यह एक चुनौतीपूर्ण राज्य भी है। इस चुनौती के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है।

Advertisement