मुंबई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्रेड डील को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को कमजोर करना चाहती है। साथ ही कहा, आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती है। उनके सैनिकों को आदेश था कि जिस भी किसान का अन्न खाओ, उसका पूरा दाम अदा करो और पूरा मान-सम्मान दो। लेकिन विडंबना देखिए कि आज BJP सरकार में किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हितों के साथ समझौता कर दिया गया है।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
उन्होंने आगे कहा, मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ डील में उनसे वादा किया है कि हम आपके लिए भारत के बाजार खोल देंगे और इस बारे में देश के किसानों से कोई चर्चा तक नहीं की गई। नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही सबसे पहले जमीन अधिग्रहण कानून को कमजोर किया और फिर तीन काले कृषि कानून लेकर आए। मगर जब किसानों के साथ कांग्रेस ने दबाव बनाया, तब जाकर ये कानून वापस लिया गया।
देश में हमेशा अलग-अलग विचारधारा के लोगों ने सरकार बनाई है, लेकिन किसी ने भी किसानों के हितों को अनदेखा नहीं किया।
मोदी सरकार ने अपनी सारी पॉलिसी कुछ चुनिंदा लोगों को समर्पित कर दी हैं। सरकार की कलम सिर्फ कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए ही चल रही है।
एक तरफ अमेरिका हमसे 18% टैरिफ ले… pic.twitter.com/mQcpq1K8QK
पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में दहाड़े, कहा- अमित शाह बंद कमरे में बहुत दिनों तक छिप नहीं सकते, जनता उन्हें खींचकर लाएगी बाहर
— Congress (@INCIndia) February 19, 2026
सचिन पायलट ने आगे कहा, जब कोई सरकार बनती है, तब उसकी प्रवृत्ति, प्राथमिकताएं और काम करने का एक तरीका होता है। BJP सरकार ने बता दिया है-उन्हें जब मौका मिलेगा किसान का गला दबाएंगे। किसान का बोनस, राहत, कर्ज माफी तो भूल ही जाइए। अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सिर्फ किसानों का ही नहीं- इंडिपेंडेंट एनर्जी सिक्योरिटी के साथ ही हमारी विदेश नीति को भी बहुत नुकसान हुआ है। पहले हम दूसरे देश से कम दाम में तेल खरीदते थे, जिसे मोदी सरकार ने बंद कर दिया। पहले अमेरिका को हम 3% टैरिफ देते थे, लेकिन अब 18% दे रहे हैं। इस डील में देश के करोड़ों लोगों के हितों को ताक पर रख दिया गया है।
साथ ही कहा, देश में हमेशा अलग-अलग विचारधारा के लोगों ने सरकार बनाई है, लेकिन किसी ने भी किसानों के हितों को अनदेखा नहीं किया। मोदी सरकार ने अपनी सारी पॉलिसी कुछ चुनिंदा लोगों को समर्पित कर दी हैं। सरकार की कलम सिर्फ कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए ही चल रही है। एक तरफ अमेरिका हमसे 18% टैरिफ ले रहा है, ऊपर से हमें बता रहा है कि हमें कहां से तेल खरीदना है। मोदी सरकार ने हमारे किसानों और व्यापारियों के हितों की बलि चढ़ा दी है। अमेरिका के साथ की गई ये एकतरफा डील है। अगर सरकार के ऊपर दबाव न हो, तो कोई भी सरकार अपने होश में ऐसी डील कभी नहीं करेगी।
पढ़ें :- मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया, माइक बंद कर सकते हैं-छात्रों की गूंज नहीं : राहुल गांधी