भोपाल : हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया।
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल पहुंची मिर्जापुर, लोगों ने माला पहनाकर व पुष्पवर्षा से किया जोरदार स्वागत
हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप के तेवर और तीखे होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश लगातार बढ़ रही है।
वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर कुछ और तीखे हो सकते हैं। होली के बाद हर दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
पढ़ें :- रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 309 घायल: 225 उड़ानें रद्द
भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट