Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत-EU ट्रेड डील से अमेरिका को लगी मिर्ची, ट्रंप के ट्रेजरी सचिव बोले- यूरोप ने यूक्रेन तोड़ा का भरोसा

भारत-EU ट्रेड डील से अमेरिका को लगी मिर्ची, ट्रंप के ट्रेजरी सचिव बोले- यूरोप ने यूक्रेन तोड़ा का भरोसा

By Abhimanyu 
Updated Date

US reaction on India-EU trade Deal : भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में ऐतिहासिक ट्रेड डील हुआ है। ये डील ऐसे वक्त पर हुई है, जब अमेरिका दूसरे देशों पर मनमाने टैरिफ थोप रहा है। वहीं, अमेरिका ने भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हुई इस डील को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप प्रशासन के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने आरोप लगाया है कि यह डील दिखाती है कि यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन के लोगों के लिए अपने बताए गए समर्थन के बजाय कमर्शियल हितों को प्राथमिकता दी है।

पढ़ें :- US-Canada Trade Deal : अमेरिका और कनाडा बीच ट्रेड डील कैंसिल, PM कार्नी ने ट्रंप सरकार को दी चेतावनी

अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने सीएनबीसी (CNBC) से बातचीत में यूरोपीय संघ के फैसले को लेकर निराशा जाहिर की। बेसेंट ने कहा कि एकतरफ यूरोप यूनियन यूक्रेन के प्रति समर्थन की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ वे भारत के साथ ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कर रहे हैं, जो रूसी तेल का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, “उन्हें वही करना चाहिए जो उनके लिए सबसे अच्छा हो. लेकिन मैं आपको बता दूं, मुझे यूरोपीय लोग बहुत निराशाजनक लगते हैं।”

बेसेंट ने दावा किया कि यूरोप उन रिफाइंड उत्पादों को भारत से खरीद रहा है जो रूसी कच्चे तेल से बने हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के खिलाफ पिछले साल भारतीय वस्तुओं पर जो 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए थे, यूरोपीय संघ उनमें शामिल होन नहीं चाहता था, क्योंकि वह भारत के साथ अपनी डील को पूरा करना चाहते थे। बता दें कि वैश्विक तनाव के बीच भारत और यूरोपियन यूनियन की डील काफी अहम है, ये अमेरिका पर यूरोप की निर्भरता को कम कर सकता है। इस डील तहत लगभग 97% वस्तुओं पर टैरिफ कम या खत्म हो जाएंगे।

Advertisement