नई दिल्ली। अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Actress Kajal Aggarwal) और अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Actor Shreyas Talpade) की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) का शुक्रवार को टीजर रिलीज (Teaser Release) हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है। इसमें खाने पीने की चीजों में मिलावट और खेती में केमिकल के गलत इस्तेमाल पर प्रकाश डाला गया है। टीजर में फिल्म की झलक की दिखी है।
पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : भक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा ने खुद बनाया प्रसाद,तो काजल बनाती दिखीं ठेकुआ
जानें टीजर में क्या है?
एक मिनट 26 सेकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दूध और पनीर में मिलावट की जा रही है। इसी तरह से फसल में कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीजर में दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
KAJAL AGGARWAL – SHREYAS TALPADE: 'THE INDIA STORY' NEW TEASER UNVEILED – 24 JULY 2026 RELEASE… The makers of #TheIndiaStory – starring #KajalAggarwal and #ShreyasTalpade – have unveiled the teaser.
The film addresses the alarming issue of food adulteration, bringing forth… pic.twitter.com/tnxbQQ2r5c
पढ़ें :- फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े उठाएंगे मिलावटखोरी का मुद्दा
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2026
जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
टीजर में किसी भी मुख्य कलाकार को नहीं दिखाया गया है। इसमें डेटा खाने पीने में मिलावट की तस्वीरें और वीडियो दिखाई गई हैं। टीजर के आखिर में बताया गया है कि फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके होंगे।
क्या हो सकती है ‘द इंडिया स्टोरी’ की कहानी?
‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मद्दे होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में कैसे मिलावट की जाती और यह हमें कैसे बीमार कर रहा है। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी और जागरूक करेगी।