Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. शेर कर रहा था भैंस का शिकार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पद गए जान के लाले… VIDEO

शेर कर रहा था भैंस का शिकार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पद गए जान के लाले… VIDEO

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: जंगल के नियम इंसानी बस्तियों से अलग होते हैं। जहां सबकुछ ताकत पर निर्भर करता है। जो जितना ताकतवर वह ही वहां का राजा होता है। इसीलिए शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। क्योंकि वह किसी भी जानवर को मारकर खाने की ताकत रखता है फिर चाहे सबसे विशाल जानवर हाथी ही क्यों न हो।

पढ़ें :- Cat Dance Video: बिल्ली ने साड़ी पहनाने किया जबरदस्त डांस, AI-जनरेटेड वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

यहां इंसानों की तरह कोई जानवर एक दूसरे को बचाने के लिए नहीं आता। ऐसा ही एक वीडियो हमें सोशल मीडिया में मिला। जिसमें एक शेरों ने भैंसों के एक झुंड पर हमला कर दिया। उसके बाद जो हुआ वह यकीनन हैरान कर देने वाला है।

इस वीडियो को एनीमल्स वीडियो टॉप नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जंगल में भैंसों का एक झुंड लाइन लगाकर कहीं जा रहा है। तभी कुछ शेरों की नजर झुंड़ पर पड़ गई और उन्होंने भैंसों के झुंड़ पर हमला कर दिया।

इस दौरान शेरों ने एक भैंस को घेर लिया और उसका शिकार करने की कोशिश करने लगे। शेरों ने भैंस को शिकार बनाने की बहुत कोशिश की। एक शेर भैंस की पीठ पर सवार हो गया और उसे जमीन पर गिराने की कोशिश करने लगा। लेकिन भैंस ने शेर को कई बार जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान एक हाथी की नजर भैंस को शिकार बनाने की कोशिश कर रहे शेरों पर पड़ गई और उसके बाद हाथी ने शेरों को मारने के लिए दौड़ लगा दी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

इस दौरान शेर पूरी ताकत से भैंस को शिकार बनाने की कोशिश करते रहे। अभी तक शेरों को हाथी के आने की खबर नहीं मिली। लेकिन जैसे ही शेरों ने हाथी को देखा देश भैंस को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। हाथी भी कहां मानने वाला था। उसने भैंस को बचाने के लिए शेरों के पीछे दौड़ लगा दी। वहीं भैंस अपनी जान बचाकर अपने झुंड की ओर भाग गई। हाथी ने शेरों के काफी दूर तक पीछा लिया लेकिन शेर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए।

Advertisement