Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP की राजनीति का प्रमुख हथियार विपक्ष पर दबाव बनाना और डराने की राजनीति अपनाना रह गया: सचिन पायलट

BJP की राजनीति का प्रमुख हथियार विपक्ष पर दबाव बनाना और डराने की राजनीति अपनाना रह गया: सचिन पायलट

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की केवल विपक्ष पर दबाव बनाती है और डराने का काम करती है। राहुल गांधी ने जो मुद्दे उठाए हैं, वो बिल्कुल उचित हैं। भाजपा के पास उनका कोई ठोस जवाब नहीं है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald case) को लेकर सिसासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा (BJP) इस मुद्दे को लेकर लगातार गांधी परिवार पर हमलावर है। सचिन पायलट ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यह स्पष्ट है कि भाजपा की राजनीति का प्रमुख हथियार विपक्ष पर दबाव बनाना और डराने की राजनीति अपनाना रह गया है। जिस परिवार का इतिहास देशभक्ति, त्याग और शहादत से जुड़ा रहा हो, उनके ऊपर किसी भी तरह का दबाव डाला ही नहीं जा सकता।

पढ़ें :- UP MLC Election : भाजपा में बगावत, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, बोले- शिक्षकों को धमका रहे हैं अफसर, ये बर्दाश्त नहीं...

राहुल गांधी जी ने जो मुद्दे उठाए है, वे बिल्कुल उचित हैं और भाजपा के पास उनका कोई ठोस जवाब नहीं है। नेशनल हेराल्ड का मामला पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद आरोपों पर आधारित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंत में सत्य की विजय होगी।

Advertisement