Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल के मुख्यमंत्री के नाम का कल हो जाएगा एलान, कई दौर की बैठक के बाद नाम पर लगी मुहर

केरल के मुख्यमंत्री के नाम का कल हो जाएगा एलान, कई दौर की बैठक के बाद नाम पर लगी मुहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगने जा रहा है। कल केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, इस मुद्दे पर अब अंतिम निर्णय कल घोषित किया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि केरल कांग्रेस विधायक दल (CLP) के सदस्यों की मंजूरी के बाद पार्टी हाईकमान ने सभी जरूरी विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं।

पढ़ें :- राहुल और प्रियंका को केरल में खुली धमकी, पोस्टर में लिखा- अगर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया तो...

कांग्रेस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि, मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कल कर दी जाएगी। इसके साथ ही केरल की राजनीति में एक नया अध्याय की शुरूआत हो जाएगी। कहा जा रहा है कि, केरल के मुख्यमंत्री के नाम के लिए पार्टी अंदर व्यापक तरीके से चर्चा हुई, जिसके बाद अब नाम का एलान हो जाएगा। पार्टी का कहना है कि सभी संबंधित नेताओं से विचार-विमर्श के बाद एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी।

बता दें कि, केरल मुख्यमंत्री की रेस में सबसे ज्याद चर्चा केसी वेणुगोपाल के नाम की हो रही है। इसके बाद रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम की चर्चा है। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई।

बता दें कि 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास आठ और आरएसपी के पास तीन सीटें हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नेता विपक्ष रबर स्टैंप नहीं, CBI डायरेक्टर सिलेक्शन पर जताई असहमति, कहा उम्मीदवारों की नहीं दी डिटेल
Advertisement