Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार के युवाओं के सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही: पीएम मोदी

बिहार के युवाओं के सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा, आज का समारोह इस बात का प्रतीक है कि, आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है। आज देशभर के नौजवानों को लिए शिक्षा और कौशल विकास की दो और बड़ी योजनाएं लांच हुई हैं। इस convocation के पीछे का विचार यही था कि जब तक हम श्रम को प्रतिष्ठा नहीं देंगे, हुनर के लिए जो लोग काम करते हैं, जिनमें सामर्थ्य है, उनका सार्वजनिक जीवन में सम्मान नहीं होगा तो शायद वो अपने आप को कम महसूस करेगा।

पढ़ें :- बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग भी बंटे, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला अहम विभाग

उन्होंने आगे कहा, ITIs और Industrial Education न केवल आत्मनिर्भर भारत के बेहतरीन संस्थान हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भर भारत की WORKSHOP भी हैं। 21वीं सदी की मांग है कि हम देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, लोकल टैलेंट, लोकल रिसोर्सेस और लोकल नॉलेज को तेजी से आगे बढ़ाएं और इसमें हमारे हजारों ITIs की बहुत बड़ी भूमिका है। आज PM-SETU योजना की शुरुआत की गई है। देशभर में हमारे 1,000 से ज्यादा ITIs को इसका लाभ मिलेगा। PM-SETU के माध्यम से इन ITIs को अपग्रेड किया जाएगा। PM-SETU योजना दुनिया की SKILL DEMAND से भारत के युवाओं को जोड़ेगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया। उनके नाम पर बनने वाली skill university, उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी। आज भारत, दुनिया के युवा देशों में से एक है, और बिहार उन राज्यों में शामिल है, जहां आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा युवा हैं। इसलिए जब बिहार के युवाओं का सामर्थ्य बढ़ता है, तो देश की ताकत भी बढ़ती है। बिहार के युवाओं के सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

साथ ही कहा, मुझे कोई कह रहा था कि बाइक और स्कूटर पर GST कम होने से बिहार के युवा बहुत खुश हैं। मैं बिहार और देश के युवाओं को उनकी जरूरतों से जुड़ी कई चीज़ों पर GST कम होने की बधाई देता हूं।

 

पढ़ें :- Assam Oath Ceremony : असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान, भव्य समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

 

Advertisement