लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा यह अंदाज़ा पहले से था जो सपा के पोस्टर से उजागर और इनके फर्जी PDA का नकाब उतर गया है।
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
दरअसल, भाजपा और बसपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसकी वजह है एक फोटो, जिसमें बाबा साहेब के चेहरे के साथ अखिलेश यादव के चेहरे को मिलाकर दिखाया गया है। भाजपा और बसपा ने इसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया है। वहीं, अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इस तस्वीर को लेकर निशाना साधा है।
भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो काटकर खुद की तस्वीर लगाना श्री अखिलेश यादव एंड कंपनी का अक्षम्य अपराध है। यह न केवल बाबा साहब का, बल्कि उनके करोड़ों अनुयायियों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों का जानबूझकर किया गया घोर अपमान है। सपा मुखिया को…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 30, 2025
पढ़ें :- युवती ने वीडियो कॉल में बॉयफ्रेंड को फांसी का फंदा दिखाया, बोली- शादी कर लो वरना..., 3 घंटे बाद मिला शव
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो काटकर खुद की तस्वीर लगाना अखिलेश यादव एंड कंपनी का अक्षम्य अपराध है। यह न केवल बाबा साहब का, बल्कि उनके करोड़ों अनुयायियों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों का जानबूझकर किया गया घोर अपमान है। सपा मुखिया को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा यह अंदाज़ा पहले से था जो सपा के पोस्टर से उजागर और इनके फर्जी PDA का नकाब उतर गया है।