नई दिल्ली: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के खिलाफ विपक्ष गुरुवार को महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Motion) का नोटिस दे सकता है। सूत्रों ने बताया कि महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Motion) को लेकर विपक्ष नोटिस दे सकता है। विपक्ष लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में नोटिस देगा। सूत्रों के मुताबिक, अब तक लोकसभा क़रीब 120 और राज्यसभा में 60 सांसदों ने नोटिस की कॉपी पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इंडिया गठबंधन (India Coalition) की सभी पार्टियां इस पर एकमत हैं। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकता है।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार और चुनाव आयोग को दिए निर्देश, कहा- 'न्यायिक अधिकारियों के काम में बाधा न हो'
वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) विपक्ष के निशाने पर हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने चुनाव आयोग (Election Commission) के विरोध में सबसे बड़ा मोर्चा खोला था। टीएमसी का आरोप है कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की आड़ में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव (Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav) और कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। उन्होंने बिहार चुनाव में एसआईआर को लेकर वोट चोरी का अभियान छेड़ा था।
यह देश में पहली बार होगा कि किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Motion) लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के विरोध में महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Motion) लाने की तैयारी है। महाभियोग के लिए लोकसभा में 100 तो राज्यसभा में 50 सांसदों का समर्थन चाहिए होता है। संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Motion) का उल्लेख है. इसके लोकसभा में 100 या राज्यसभा में 50 सांसदों के समर्थन वाला नोटिस दिया जाता है। नोटिस के बाद समिति गठित की जाती है।