लखनऊ। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष लगातार भाजपा सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए उस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बार-बार कहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। कांग्रेस ने लगातार प्रयास किया की SC, ST और OBC का आरक्षण में सेंध लगाकार कुछ हिस्सा अल्पसंख्यकों को खास तौर पर मुसलमानों को दिया जाए।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस की आंध्र प्रदेश सरकार और कर्नाटक सरकार ने ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों को बांटने का काम किया है। संविधान का सर्वाधिक मखौल कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोगों ने उड़ाया है। समाजवादी पार्टी ने 2012 के चुनाव में अपने घोषणापत्र में ऐलान किया था कि वे मुसलमानों को भी आरक्षण देंगे। आरजेडी में लालू यादव पहले ही बोल चुके हैं कि बिहार में सभी मुसलमानों को वे आरक्षण का लाभ देंगे।
पश्चिम बंगाल में अभी हाई कोर्ट ने एक फैसले को पलटकर सरकार के मुंह पर तमाचा मारा है और कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की घोषणा है कि देश बाबा साहेब के बनाए गए संविधान से चलेगा…देश पसर्नल कानून से नहीं चलेगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपनी हार को सुनिश्चत जानकर के गुमराह करने का काम कर रहे हैं।