लखनऊ। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। विमान को रनवे ओवरशूट का सामना करना पड़ा, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से विमान को अनियंत्रित होने से बचा लिया। उन्होंने फौरन गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को फिर से सफलतापूर्वक लैंड करवा लिया। विमान में बैठे सभी 173 यात्री सुरक्षित है।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
Video-पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2482 लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गई। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए विमान को तुरंत टेक ऑफ करा लिया, जिससे विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गई। #PatnaAirport #IndiGoFlight #FlightEmergency pic.twitter.com/3JGNBd2yJE
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) July 16, 2025
मंगलवार रात नौ बजे दिल्ली से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2482 ने लैंडिंग के दौरान रनवे के निर्धारित टचडाउन जोन को पार कर दिया। विमान के मुख्य लैंडिंग गियर रनवे को छुआ। विमान तय स्थान से आगे निकल चुका था। इसके बाद पायलट ने आंकलन किया तो पता चला कि इतने कम रनवे में लैंडिंग संभव नहीं। इसके बाद पायलट ने फिर से विमान को आसमान में उठा लिया। कुछ देर चक्कर काटने के बाद फिर से लैंडिंग करवा ली। इस बार लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई और सभी 173 यात्री सुरिक्षत हैं।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
रिपोर्ट: सतीश सिंह