लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास जाकर पूर्व पीएम के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही देशभर में लोग पूर्व पीएम को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज लखनऊ में राज्य महिला आयोग मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज लखनऊ में राज्य महिला आयोग मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी नीतियों और दृष्टिकोण ने भारत को आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। उनका समर्पण और देश के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।
मैं उनके योगदान को श्रद्धा… pic.twitter.com/nUKCghJ474
पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) December 27, 2024
उनकी नीतियों और दृष्टिकोण ने भारत को आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। उनका समर्पण और देश के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। मैं उनके योगदान को श्रद्धा के साथ नमन करती हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ।
बता दें कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर मौजूद रहीं।