Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महागठबंधन की राजनीति केवल कुर्सी और सत्ता के मोह तक सीमित, बिहार की जनता ने बार-बार ऐसे स्वार्थी गठबंधनों को है नकारा: धर्मेंद्र प्रधान

महागठबंधन की राजनीति केवल कुर्सी और सत्ता के मोह तक सीमित, बिहार की जनता ने बार-बार ऐसे स्वार्थी गठबंधनों को है नकारा: धर्मेंद्र प्रधान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख में महज एक दिन बचा है। इसके बाद भी वहां पर सीट बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। इसको लेकर भाजपा के नेताओं की तरफ से निशाना साधा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, महागठबंधन के लोग एक साथ होने का दिखावा करते हैं, लेकिन अंदरखाने भारी मतभेदों से जूझ रहे हैं।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंंद्र प्रधान  (Dharmendra Pradhan) ने सोशल मीडिया एक्स पर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव के निमित्त एनडीए दलों की सूची जारी हो चुकी है, जो हमारे एकजुट, सशक्त और विकसित बिहार के साझा संकल्प को दर्शाती है। एनडीए विकास, सुशासन और स्थिरता की गारंटी है।

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन है-जिनकी राजनीति केवल कुर्सी और सत्ता के मोह तक सीमित है। वे एक साथ होने का दिखावा करते हैं, लेकिन अंदरखाने भारी मतभेदों से जूझ रहे हैं। जनता सब देख रही है कि इन लोगों के लिए बिहार केवल राजनीतिक सौदेबाज़ी का मैदान है, न कि सेवा का संकल्प।

महागठबंधन की नीयत जनता की भलाई पर नहीं, बल्कि अपने विशुद्ध राजनीतिक स्वार्थ, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जड़ों को और गहराई तक फैलाने पर आधारित है। बिहार की जनता ने बार-बार ऐसे स्वार्थी गठबंधनों को नकारा है और इस बार भी एनडीए के विकासमूलक एजेंडे के साथ एक नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

 

पढ़ें :- Video-NEET आंदोलन में जंतर-मंतर पर हुई मुलाकात, लाठीचार्ज के बाद अस्पताल और फिर मंदिर में बिहारी लड़के ने रचाई शादी
Advertisement