Varanasi News : यूपी में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कई जिले बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं तो कई जिलों की सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जलभराव को लेकर तंज कसा है।
पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी
दरअसल, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक विदेश महिला और उसके साथ एक बच्ची तंग गलियों से गुजर रहे हैं। जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अखिलेश यादव के अनुसार, ये वीडियो पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वारणसी की है, जिसकी खराब स्थिति विदेशी पर्यटकों ने देख ली है।
अखिलेश ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने पानी-पानी हुआ देश की ‘प्रधान नगरी’ का जलमग्न विकास! जब तक प्रधान नगरी काशी को जलमग्न मुख्य नगरी गोरखपुर जैसा नहीं बना देंगे तब तक लखनऊवाले मानेंगे नहीं। दरअसल अब आपस का झगड़ा अंतरराष्ट्रीय हो गया है बात दिल्ली बनाम लखनऊ से ऊपर उठकर ‘क्योटो बनाम स्पेन’ की हो गई है।’
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने पानी-पानी हुआ देश की ‘प्रधान नगरी’ का जलमग्न विकास!
जब तक प्रधान नगरी काशी को जलमग्न मुख्य नगरी गोरखपुर जैसा नहीं बना देंगे तब तक लखनऊवाले मानेंगे नहीं।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा
दरअसल अब आपस का झगड़ा अंतरराष्ट्रीय हो गया है बात दिल्ली बनाम लखनऊ से ऊपर उठकर ‘क्योटो… pic.twitter.com/Hs7W1FLUvj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 12, 2026