Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्ण पतन की ओर बढ़ती BJP सरकार के अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही: अखिलेश यादव

पूर्ण पतन की ओर बढ़ती BJP सरकार के अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध कटाई और पशुओं के हिंसक होने पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे। दरअसल, इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- Parliament Budget Session : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर समेत अन्य जगहों पर जंगली जानवरों के हमले काफी बढ़े हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। अखिलेश यादव ने जंगली जानवरों के हमले और घायल की एक लिस्ट शेयर की है,​ जिसमें बताया गया है कि, 2024-25 में जंगली जानवरों के हमले से 60 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 220 लोग इस हमले में घायल हुए हैं।

पढ़ें :- गौ माता के मांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

वहीं, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, मानव-वन्य जीव संघर्ष के लिए भाजपा सरकार की अवैध कटाई करवाने की मिलीभगत ज़िम्मेदार है। जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे जहाँ मानव जब डरकर अपना बचाव करेगा तो फिर संघर्ष होंगे, जिनमें से अधिकांश प्राणघातक साबित होंगे। पूर्ण पतन की ओर बढ़ती भाजपा सरकार के इस अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही है।

Advertisement