Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष अपने अपने दावे कर रहा है। चार जून को चुनाव के नतीजे आयेंगे। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लगातार झूठ बोलनेवाली भाजपा पर अब न तो जनता का विश्वास है, न ही भाजपा से जनता को कोई आस है।
पढ़ें :- 'अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो...' राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में बिजली ठप करने की धमकी
भाजपा ने लाभार्थी बनाए… ‘इंडिया गठबंधन’ दोगुना मुफ़्त राशन देकर और महिलाओं व बेरोज़गारों को 1-1 लाख रुपये और 30 लाख नौकरियाँ देकर एक ‘अति लाभार्थी’ वर्ग बनाने जा रही है।
ग़रीबों-मज़दूरों की ‘इंडिया गठबंधन सरकार’ देश की दबी-कुचली, शोषित, वंचित और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमज़ोर आम… pic.twitter.com/w46mVjcePZ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 26, 2024
पढ़ें :- 'कर्मयोगी साधना सप्ताह' पर बोले पीएम मोदी- महत्व काम को दिया जाना चाहिए, पद को नहीं
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा ने लाभार्थी बनाए… ‘इंडिया गठबंधन’ दोगुना मुफ़्त राशन देकर और महिलाओं व बेरोज़गारों को 1-1 लाख रुपये और 30 लाख नौकरियां देकर एक ‘अति लाभार्थी’ वर्ग बनाने जा रही है। ग़रीबों-मज़दूरों की ‘इंडिया गठबंधन सरकार’ देश की दबी-कुचली, शोषित, वंचित और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमज़ोर आम जनता के लिए ऐसे बदलाव लाएगी, जिसका फ़ायदा देश की 95% फ़ीसदी आम जनता को मिलेगा। लगातार झूठ बोलनेवाली भाजपा पर अब न तो जनता का विश्वास है, न ही भाजपा से जनता को कोई आस है। अमीरों की कठपुतली भाजपा सरकार ढह गयी है।