Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में बढ़ा रहा है कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 62 हजार संक्रमित

देश में बढ़ा रहा है कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 62 हजार संक्रमित

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली : देश में में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी बढ़ रहा है। कोरोना मामलों की संख्या पूरे देश में जिस गति से बढ़ रही वह चिंताजनक है। भारत में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के 62,258 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है। बीते चौबीस घंटे में कोरोना के कारण 291 मौत भी हुई हैं। जिसके बाद कोरोना के कारण देश में कुल मौतों की संख्या 1,61,240 हो गई है। हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर

खबरों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,95,023 है जो कोरोना से संक्रमित होने के बाद सही हो चुके हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 5,81,09,773 पहुंच चुका है।

बता दें कोरोना से जंग जीतने के लिए देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी। कोरोना टीकाकरण के 70वें दिन तक कुल पांच करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बीते दिन कुल 26 लाख 5 हजार वैक्सीन की खुराक दी गई। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। कोरोना को लेकर सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रहे हैं। राज्य में कल कोरोना के 36 हजार 902 नए केस आए।

 

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज
Advertisement