Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेज पर नियम तोड़ने पर Supreme Court ने लगाया 10-10 करोड़ रुपये का जुर्माना

राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेज पर नियम तोड़ने पर Supreme Court ने लगाया 10-10 करोड़ रुपये का जुर्माना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) में दाखिले के नियमों का उल्लंघन करने पर राजस्थान के 10 निजी डेंटल कॉलेजों पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इन सभी कॉलेजों पर 10-10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि इन कॉलेजों ने जानबूझकर नियमों की अनदेखी की, जिससे मेडिकल शिक्षा के मानकों को नुकसान पहुंचा। न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति जेके महेश्वरी की पीठ ने कॉलेजों के साथ-साथ राज्य सरकार की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। अदालत ने बीडीएस (BDS)  दाखिले (शैक्षणिक सत्र 2016-17) में कानूनी प्रक्रिया का पालन न करने पर राजस्थान सरकार को 10 लाख रुपये राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) में जमा करने का आदेश दिया।

पढ़ें :- चुनाव आयोग ने SIR में नाम कटा, सुप्रीम कोर्ट के दखल से जुड़ा वोटर लिस्ट में नाम, अब मोताब शेख बने फरक्का से कांग्रेस विधायक

क्या था मामला?

बीडीएस (BDS)  में दाखिले के लिए एनईईटी परीक्षा में न्यूनतम प्रतिशत तय है। राजस्थान सरकार ने बिना अधिकार के इस न्यूनतम प्रतिशत में पहले 10 प्रतिशत और फिर पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दे दी। इस छूट के कारण कई ऐसे छात्रों को दाखिला मिल गया, जो तय पात्रता पूरी नहीं करते थे। इतना ही नहीं, कुछ कॉलेजों ने इस 10+5 प्रतिशत की छूट से भी आगे जाकर छात्रों को दाखिला दे दिया, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ था।

छात्रों को राहत, कॉलेजों पर सख्ती

सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर 2016-17 में दाखिला पाए छात्रों को राहत दी। अदालत ने अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उनकी बीडीएस डिग्री को वैध (रेग्युलराइज) कर दिया। हालांकि, जिन छात्रों को राहत मिली है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे राजस्थान हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करेंऔर राज्य में आपदा, महामारी या किसी आपात स्थिति में निःशुल्क सेवा देने के लिए तैयार रहें।

पढ़ें :- WFI Senior Open Ranking Wrestling Tournament : विनेश फोगाट, बोलीं-गोंडा में अगर मेरे और टीम के साथ अप्रिय घटना हुई तो इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार

कहां जाएगी जुर्माने की रकम ?

सभी कॉलेजों को जुर्माने की राशि आठ सप्ताह के भीतर आरएसएलएसए (RSLSA)  में जमा करनी होगी। यह पैसा वन स्टॉप सेंटर, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम और बाल देखभाल संस्थानों जैसे सामाजिक कल्याण के कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement