Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संघ का असली चेहरा उजागर हुआ…राम माधव के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा ​हमला

संघ का असली चेहरा उजागर हुआ…राम माधव के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा ​हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस नेता राम माधव के अमेरिका में दिए गए बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि, इनका असली चेहरा उजागर हो गया है। दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव द्वारा अमेरिका में एक पैनल चर्चा के दौरान की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें संगठन का वास्तविक स्वरूप उजागर करने वाला बताया।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय आत्मसमर्पण संघ। नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद। अमेरिका में सरासर चाटुकारिता। राम माधव ने संघ का असली चेहरा उजागर कर दिया है। अमेरिका में एक चर्चा के दौरान राम माधव ने कहा, “अमेरिका-भारत संबंधों के लिए नए रास्ते” विषय पर बात की।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, चर्चा के दौरान, राम माधव ने व्यापार नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष की इतनी आलोचना के बावजूद भारत ईरान और रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया। भारत ने बिना ज्यादा कुछ कहे 50% टैरिफ पर सहमति जताई। तो आखिर भारत अमेरिका के साथ सहयोग करने के लिए पर्याप्त प्रयास कहां नहीं कर रहा है?

 

पढ़ें :- BJP दूसरी पार्टियों से नेताओं को खरीदने में व्यस्त, लेकिन आम आदमी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा : कांग्रेस चीफ खड़गे
Advertisement