Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका ने वेनेजुएला पर बरसाए बम! राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले दी थी वॉर्निंग

अमेरिका ने वेनेजुएला पर बरसाए बम! राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले दी थी वॉर्निंग

By Abhimanyu 
Updated Date

US attacked Venezuela: अमेरिकी सेना की ओर से वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में बमबारी किए जाने की खबर सामने आयी है। जिसमें कम से कम 7 धमाके हुए और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में वेनेजुएला के अंदर जमीनी हमले शुरू कर सकती है। इस पर वेनेज़ुएला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पढ़ें :- 'अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो...' राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में बिजली ठप करने की धमकी

रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। अन्य मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट में भी धमाकों की पुष्टि की गयी है। धमाकों के बाद राजधानी काराकास में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ लोगों को काराकास से छोड़ते हुए भी देखा गया। इन हमलों पर वेनेजुएला की सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हालांकि, ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब अमेरिकी सेना की ओर से ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार को वेनेजुएला  ने कहा कि वह ड्रग तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहता है। उन्होंने यह भी दावा था कि अमेरिका उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है।

Advertisement