Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका जल्द जारी करेगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर का नोट! बदलेगा 150 साल पुराना नियम

अमेरिका जल्द जारी करेगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर का नोट! बदलेगा 150 साल पुराना नियम

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका जल्द राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की तस्वीर वाले 250 डॉलर ($250) के नोट को जारी कर सकता है। ट्रम्प सरकार इस तैयारियों में लग चुकी है। सरकार का कहना है कि अगर कांग्रेस (संसद) कानून बदल देती है, तो नया नोट छापने का रास्ता साफ हो जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (US Treasury Secretary Scott Bessent) ने बताया कि अभी अमेरिका में एक नियम है, जिसके तहत किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नोट पर नहीं छापी जा सकती। इसी नियम में बदलाव की कोशिश चल रही है। बता दें कि, अगर प्रस्ताव पास हो जाता है, तो ट्रम्प अमेरिकी नोट पर छपने वाले 150 साल से ज्यादा समय बाद पहले जीवित व्यक्ति होंगे।

पढ़ें :- US Tariff Hike Threat : भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का बिल अमेरिकी संसद में पेश, रूसी तेल खरीदने वाले ये 5 देश हैं निशाने पर

बेसेंट ने बताया कि 2026 में अमेरिका अपनी स्थापना के 250 साल पूरे करेगा। ऐसे मौके पर उस समय के राष्ट्रपति की तस्वीर वाला स्मारक नोट जारी करने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है और इसे लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिकी करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) को नए नोट का डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित डिजाइन में ट्रम्प की तस्वीर नोट के बीच में रखी गई है।

ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर ($250) के नोट का प्रस्ताव पिछले साल साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन (South Carolina Republican Congressman Joe Wilson) ने पेश किया था। फरवरी 2025 में इस बिल को हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी (House Financial Services Committee) के पास भेजा गया था। अब इसे कानून बनने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives) और सीनेट दोनों से मंजूरी लेनी होगी। 250 डॉलर ($250) के नोट का शुरुआती डिजाइन बनाने वाले ब्रिटिश कलाकार इयान एलेक्जेंडर ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद इस डिजाइन को देखा और उसमें कुछ बदलाव सुझाए। एलेक्जेंडर के मुताबिक, ट्रम्प चाहते थे कि नोट में अमेरिकी झंडे के रंग और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का खास लोगों को भी शामिल किया जाए।

नया नोट जारी करना आसान नहीं, 6-8 साल लग सकते हैं

ट्रम्प की तस्वीर वाला नया नोट जारी करना आसान नहीं होगा। इसे तैयार करने और बाजार में लाने में 6 से 8 साल तक लग सकते हैं। करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) के अधिकारियों के मुताबिक, नए हाई-वैल्यू नोट को जारी करने के रास्ते में कई कानूनी और तकनीकी चुनौतियां हैं। एजेंसी की पूर्व डायरेक्टर पैटी सोलिमेन ने अधिकारियों को बताया था कि किसी नए नोट के डिजाइन, मंजूरी और प्रिंटिंग की पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर 6 से 8 साल लगते हैं।

पढ़ें :- नेपाल का 'रॉकस्टार' क्यों विलेन बना? बालेन शाह के खिलाफ भी काठमांडू की सड़कों पर उतरे लोग

एक कर्मचारी के मुताबिक, अधिकारियों ने साफ कहा था कि फिलहाल ऐसे नोट को जारी करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा इस मुद्दे पर सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच औपचारिक बैठक भी अभी तक नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सोलिमेन और उनकी टीम ने प्रशासन की एक दूसरी मांग मान ली थी, जिसके तहत ट्रम्प के हस्ताक्षर वाले 100 डॉलर ($100)नोट छापे जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करेंसी पर होंगे।

Advertisement