Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain Alert : इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश

UP Heavy Rain Alert : इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता को अब जल्द राहत मिलने जा रही है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं और प्रदेश में मानसून प्रवेश कर (Monsoon Entered) गया है और अब झमाझम बारिश (Heavy Rain Alert) का दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इसकी आधिकारिक जानकारी बुधवार को आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior scientist Atul Kumar Singh) ने दी है।

पढ़ें :- SI परीक्षा के प्रश्न पर बवाल: CM योगी बोले- किसी भी आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होगी

अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) ने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुई इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, जिला पदाधिकारियों का हुआ गठन

इन जिलों में है भारी का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- Assam Elections 2026 : असम विधानसभा चुनाव के लिए आप प्रत्याशियों की पहली सूची जारी , 14 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

इन जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- कांशीराम जी का अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा : राहुल गांधी
Advertisement