Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के शुरूआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं: यह नरेंद्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी।उन्होंने एग्ज़िट पोल्स को जिस तरह से मैनेज करवाए थे, वे बेनकाब हो गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे।
अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं:
1. यह नरेंद्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी।
2. उन्होंने एग्ज़िट पोल्स को जिस तरह से मैनेज करवाए थे, वे बेनकाब हो गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 4, 2024
बंगाल में टीएमसी का दबदबा
शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रही है। राज्य की 41 सीटों में से 28 पर टीएमसी आगे चल रही है। वहीं भाजपा सिर्फ 10 सीटों पर आगे है और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। सीपीआईएम भी एक सीट पर आगे है।