Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज जिस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था में एकाधिकार, भय और धमकी देने का वातावरण है, वह देशहित में नहीं : जयराम रमेश

आज जिस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था में एकाधिकार, भय और धमकी देने का वातावरण है, वह देशहित में नहीं : जयराम रमेश

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान अपने आर्थिक नजरिए को पूरे देश के सामने रखा था। इसके अलावा, राहुल जी ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक न्याय की बात भी दोहराई थी।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

उन्होंने कहा, उनका संदेश है कि भारत के आर्थिक विकास के लिए निजी निवेशकों की जरूरत है। निजी निवेशकों की सहायता से ही देश तरक्की कर सकता है। लेकिन आज जिस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था में एकाधिकार है। भय और धमकी देने का वातावरण है, वह देशहित में नहीं है।

राहुल गांधी जी ने देश के लिए एक एजेंडा पेश किया है कि आर्थिक विकास किस ढंग से होना चाहिए। उनका मानना है कि आर्थिक विकास सभी भारतवासियों के लिए हो, सभी को समान अवसर मिले। इसे सिर्फ चंद पूंजीपतियों तक सीमित नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी जी बार-बार कह रहे हैं कि हमें निजी निवेश, औद्योगिकीकरण और शहरीकरण चाहिए, लेकिन ऐसे पूंजीपतियों से हमें बचना है, जो अपने राजनीतिक संबंधों से फायदा उठाते हैं।

 

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?
Advertisement