Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भीख मांग कर खड़ा किया करोड़ो का साम्राज्य, भिखारी के पास 11 लग्जरी कारे दो आलीशान बंगले, जाने क्या है सच्चाई?

भीख मांग कर खड़ा किया करोड़ो का साम्राज्य, भिखारी के पास 11 लग्जरी कारे दो आलीशान बंगले, जाने क्या है सच्चाई?

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। सोसल मीडिया की हालिया रिपोर्ट्स और वायरल दावों के अनुसार भरत जैन को ‘दुनिया का सबसे अमीर भिखारी’ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भरत जैन के पास साधारण भिखारी जैसी दिखने वाली जिंदगी के पीछे असीमित संपत्ति है। ठाणे में भरत जैन की दो दुकानें हैं जिनसे उन्हें हर महीने लगभग तीस हजार रुपए किराया मिलता है। कथित तौर पर उनके पास से 460 करोड़ रुपए का कैश बरामद होने की चर्चा है। इसके अतिरिक्त उनके पास आठ विला,
दस लग्जरी फ्लैट, 11 लग्जरी कारें और दो आलीशान बंगले होने का दावा किया गया है।

पढ़ें :- मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत

भिखारियों की ‘फौज’ और नेटवर्किंग:

दावा किया जा रहा है कि भरत जैन कोई साधारण भिखारी नहीं, बल्कि एक बड़ा नेटवर्क चलाता हैं। उसने लगभग 18 ​हजार भिखारियों की एक टीम तैयार की है। इस नेटवर्क से कथित तौर पर उनकी कमाई महीने में लगभग सात करोड़ रुपए तक की होती है, जिसमें से भरत जैन 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के तौर पर लेता हैं।

जीवनशैली और परिवार:

भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और आजाद मैदान जैसे प्रमुख इलाकों में भीख मांगता हैं। उसकी प्रतिदिन की कमाई दो हजार रुपए से से तीन हजार रुपए के बीच है, जो महीने के 60 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। उसने अपने बच्चों को प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाया है और अब उसका परिवार एक स्टेशनरी की दुकान भी चलाता है।

पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर

खबर की सत्यता:

हालांकि कई वायरल पोस्ट्स में 460 करोड़ रुपए और विला की बात कही गई है, लेकिन विश्वसनीय समाचार स्रोतों के अनुसार भरत जैन की कुल नेटवर्थ लगभग 7.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। 460 करोड़ रुपए की नकदी और 11 कारों वाले दावे सोशल मीडिया पर सनसनी के तौर पर अधिक प्रचारित हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार साह

Advertisement