मुरादाबाद :- उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती मुरादाबाद पहुचे. उन्होंने कहां सभी विधानसभा में जाकर गौ माता के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे है. उन्होंने कहां राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी का जो आरोप लगा रहे है, वह लोग सबूत दिखाए. जो चंदा था वह हमारे गरु का था उसके बाद वह हमारा है. हमने किसी भी गांव में जाकर चंदा नहीं मांगा, कोई गांव वाले सामने आकर कहे की हमको किसी ने चंदा दिया है. राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में तीन दिन में 7 दिन में SIT की रिपोर्ट आ जाएगी, अभी तक तो कुछ सामने नहीं आया है. इस पुरे मामले को लम्बा खींचा जा रहा कुछ दिन बाद टाइम टलता जायेगा और फिर कोई नयी घटना हो जायेगी कैमरे फिर उधर चले जायेंगे.
पढ़ें :- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कभी मस्जिद, मजार और बाबरी मस्जिद के चंदे पर बात नहीं करती : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
अपने यूपी भ्रमण पर बोले हम यूपी के सभी 403 सीटों पर जाकर गौमाता की रक्षा कों मतदान के लिए संकल्प करा रहे है, लाखो लोग गौमाता के रक्षा के लिए संकल्प ले चुके. स्वामी गोविंदानंद सरस्वती के आरोपों के सवालों मीडिया पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती, बोले उनको प्रमाण देना चाहिए की हमने किससे लिया और कितना लिया, पहले प्रमाण प्रस्तुत करें उसके बाद आगे बात होगी। एसआईटी जाँच होनी चाहिए और हम उसके लिए तैयार है. हमने कोई चंदा इखट्टा नहीं किया हम लोग तो मुकदमा लड़ रहे थे राम जन्म भूमि का, उस समय ये नहीं थे. मुकदमा हमकों ही लड़ना पड़ता था, मुकदमा जितने के बाद ये आकर बैठ गए और तरह तरह की बाते बना रहे है.
सोना चांदी विधापीठ मे रखने के आरोपों पर बोले:-
शांराचार्य ने कहां तो ठीक ही है ना विधापीठ मे जमा कर लिया, हमारे गुरु का ही तो रख लिया हम उनके चेले है उनका क्या लेना देना. गुरु की संपत्ति चेले कों और बाप की संपत्ति बेटे के पास आती है. इसमें क्या दिक्क़त है, अब उनसे पूछो की चोर क्यों कह रहे है.
स्वामी गोविंदानंद सरस्वती द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द पर गांव गांव से सोना चांदी इखट्टा करने के आरोपों पर मीडिया पर भड़के:-
पढ़ें :- संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के 13 कागजात SIT को सौंपे, पुख्ता सबूत जांच में निभा सकते हैं अहम भूमिका
अविमुक्तेश्वरानन्द कौन से गांव है सूची बताओ मेरे साथ चलो, चलो कैमरे लेकर हमारे साथ और बताये गांव के लोग की आये थे चंदा लिया, मीडिया पर चिल्लाते हुए बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द चलो जिस गांव का नाम बताये चलो क्यों झूठ फैलाते हो चलो उस गांव मे, सूची दो एक हजार गांव की और उस गांव मे हमारे साथ कैमरा लेकर चलो, उस गांव के लोग अगर ये कहते है हम आये और उनसे चंदा माँगा तो आगे बात होगी झूठ फैलाते हो, कैमरा तुम्हारे पास मे है तो झूठ फैलाओगे.
राम मंदिर दान मे चोरी पर बोले शांराचार्य :-
अविमुक्तेश्वरानन्द राम मंदिर के दान मे चोरी निरंतर हो रही है, एसआईटी की जाँच चल रही है, जाँच की 3 दिन मे प्राथमिक रिपोर्ट देने कों कहा गया था, 7 और 15 दिन मे रिपोर्ट होनी थी लेकिन अभी तक कुछ रिपोर्ट निकल कर आयी नहीं. क्लियर डिसीजन नहीं होगा धीरे धीरे समय आगे टाला जा रहा है, टाइम टलता जायेगा और फिर कोई नयी घटना हो जायेगी कैमरे फिर उधर चले जायेंगे.
गौरक्षा अधिनियम क़ानून की मांग पर बोले शांराचार्य:- अविमुक्तेश्वरानन्द उत्तर प्रदेश की सरकार गाय कों पशु कह रही है, हम उससे कह रहे है गांव को माता घोषित करो, हमारी संस्कृति मे गाय पशु नहीं माता है. तुम्हारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस सरकार का नेतृत्व कर रहे है क्यों वो सरकार गाय कों पशु कह रही है. चिल्लाते हुए बोले बताओ क्या गलत कह रहे है हम, हम तो जन जन की भावना कों स्वर दें रहे है बस.
सुशील कुमार सिंह
पढ़ें :- संजय सिंह, बोले- चंपत राय के खिलाफ तीन प्रमुख जमीन घोटालों के हैं पुख्ता दस्तावेजी सबूत, आज SIT के सामने होंगे पेश
मुरादाबाद