नई दिल्ली। राम मंदिर में चंदा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने कहा कि राम भक्तों की श्रद्धा पर आघात पहुंचा है। धार्मिक, सनातन परम्पराओं से जुड़े लोगों को आघात हुआ है। ऐसे लोग महादण्ड पाएंगे। रावण ने माता जानकी का हरण किया था उसका सर्ववंश नाश हुआ। राम मंदिर की इस घटना के बाद संत परम्परा के लोगों को ही सेवा का काम सौंपा जाए। भारत के मुसलमान को इंडोनेशिया जाना चाहिए। वहां पांच टाइम का जो नमाज पढ़ा जाता है, वहां सभी परंपराओं का सम्मान किया जाता है। बाली में हिंदुत्व बाहुल्य लोग रहते हैं। वहां हिंदू अपने नववर्ष पर 24 घंटे निर्जला व्रत, मौन व्रत करता है। वहां के मुसलमान माइक से आजान नहीं पढ़ते हैं। हिंदुओ का सपोर्ट करते हैं।
पढ़ें :- Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी हटाई, एक जुलाई से लागू होगा नियम
रावण का रूप बदल गया है और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को कानून के साथ-साथ भगवान भी महादंड देंगे
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रावण का रूप बदल गया है और भगवान के मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को कानून के साथ-साथ भगवान भी महादंड देंगे। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एसआईटी जांच जारी है।
राम मंदिर दान चोरी पर बोले श्रद्धालु, ऐसी घटना ने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को किया आहत
राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब संत समाज तक सीमित नहीं रह गया है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंदिर की व्यवस्था में सुधार और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़ी ऐसी घटना ने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। इसलिए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।