Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस जहां रहती है वहां विकास नहीं हो सकता, जनता के पैसों को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे: पीएम मोदी

कांग्रेस जहां रहती है वहां विकास नहीं हो सकता, जनता के पैसों को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर में ​एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 6 अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। ये संयोग देखिए कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। ब्रह्माजी तो निर्माता हैं और भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा, देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक अवसर है।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

इसके साथ ही कहा, आज याद ​कीजिए, कितने दशकों तक हमारे देश में जोड़-तोड़ वाली सरकारें चलीं। गठबंधन की मजबूरियां और हर किसी के अपने स्वार्थ… इन सब में देश का हित पीछे छूट गया था। कांग्रेस के समय में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला… इन सभी का जीना मुश्किल हो गया था। हर दिन अखबारों में या तो घोटालों की खबरें छपती थीं या आतंकी हमलों की खबरें आती थीं। लेकिन 2014 से देश में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास नहीं हो सकता। कांग्रेस ने ना कभी गरीब की परवाह की और ना ही कभी वंचितों-शोषितों-युवाओं के बारे में सोचा। कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है-एक तो करेला, दूसरा नीम चढ़ा। एक तो परिवारवादी पार्टी और दूसरा उतनी ही भ्रष्टाचारी पार्टी। साथ ही कहा, कल कांग्रेस पार्टी ने एक झूठ पुलिंदा का जारी किया है, अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

उन्होंने आगे कहा कि, मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर आज थोपना चाहती है। मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणा पत्र में जो बचा-कुचा हिस्सा था, उस पर वामपंथी हावी हो गए हैंं। आज कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं और न ही नीतियां बची हैं।
ऐसा लग रहा है, कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है, पूरी कांग्रेस पार्टी को आउट सोर्स कर चुकी है।

पीएम ने कहा, जनता के पैसों को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने बीते 10 वर्षों में लूट की बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी, चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैली कर रही है। ये कितना भी बोलते रहे, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की लड़ाई जारी रहेगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 10 सालों में किसान और जवान दोनों को ठगा है : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 

 

 

 

पढ़ें :- भाजपा उम्मीदवार जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,अगले 24 घंटे तक प्रचार पर लगाई रोक

 

Advertisement