लखनऊ। यूजीसी के नए नियम को लेकर देशभर में बवाल चल रहा था। गुरुवार को मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगी दी। अब नए आदेश तक 2012 के नियम ही लागू रहेंगे। कोर्ट ने कहा कि, नए यूजीसी नियमों का दुरुपयोग हो सकता है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस् जारी किया और यूजीसी के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।
पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर
वहीं, इस मामलें में अब राजनीति दल के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि, सच्चा न्याय किसी के साथ अन्याय नहीं होता है, न्यायालय यही सुनिश्चित करता है। क़ानून की भाषा भी साफ़ होनी चाहिए और भाव भी।
सच्चा न्याय किसी के साथ अन्याय नहीं होता है, माननीय न्यायालय यही सुनिश्चित करता है।
क़ानून की भाषा भी साफ़ होनी चाहिए और भाव भी।
बात सिर्फ़ नियम नहीं, नीयत की भी होती है।
पढ़ें :- UP News : यूपी में आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों का बैलेंस शून्य, इन खातों को बैंकों ने संदिग्ध श्रेणी में डाला
न किसी का उत्पीड़न हो, न किसी के साथ अन्याय
न किसी पर जुल्म-ज्यादती हो, न किसी के साथ नाइंसाफ़ी
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 29, 2026
उन्होंने आगे कहा, बात सिर्फ़ नियम नहीं, नीयत की भी होती है। न किसी का उत्पीड़न हो, न किसी के साथ अन्याय। न किसी पर जुल्म-ज्यादती हो, न किसी के साथ नाइंसाफ़ी। बता दें कि, इससे पहले भी उन्होंने यूजीसी के नए नियम पर कहा था कि, UGC में दोषी बचे नहीं, अन्याय किसे के साथ न हो और निर्दोष फंसे न।
पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव रद्द करा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है बीजेपी