Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब में देर रात पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मचा हड़कंप,चार मजदूरों की माैत और 27 घायल

पंजाब में देर रात पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मचा हड़कंप,चार मजदूरों की माैत और 27 घायल

By santosh singh 
Updated Date

पंजाब। मुक्तसर के लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला (Singhewala-Fatuhiwala) के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में वीरवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट आ रही है। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि इस विस्फोट में फैक्टरी की दो मंजिलें पल भर में मलबे में बदल गई। यह दुर्घटना फैक्टरी के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

यूपी का है ठेकेदार

बताया जाता है कि फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार (Contractor Raj Kumar) के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के बाद से फरार है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है। विस्फोट की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में काम करते थे 40 कर्मचारी

फैक्टरी की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि अधिकतर कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

 

कारीगर अरुण सक्सेना (Artisan Arun Saxena) ने बताया कि वह देर रात फैक्टरी के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलो में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।

माैके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर एसएसपी डा. अखिल चौधरी,एसपी (डी) मनमीत सिंह (SSP Dr. Akhil Chaudhary), लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह (DSP Jaspal Singh of Lambi) और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर (Killianwali police station in-charge Karamjit Kaur) मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं तथा हाइड्रो मशीन की मदद से हमले का मलबा हटाया जा रहा है।

युद्ध स्तर पर जारी है राहत कार्य

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

लंबी के निवासी जसपाल सिंह (Jaspal Singh) ने बताया कि यह फैक्टरी सिंघे वाला-फुतूहीवाला (Singhewala-Fatuhiwala)  के तरसेम सिंह नामक व्यक्ति की है, जो मंजूरशुदा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं करीब 27 लोग घायल हुए हैं। मलबे के नीचे से तीन शव निकाले गए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डा अखिल चौधरी ने बताया कि चार की मौत की पुष्टि है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Advertisement