Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मंदिर में RSS का प्रार्थना गीत गाने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

मंदिर में RSS का प्रार्थना गीत गाने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

By Abhimanyu 
Updated Date

RSS’s national anthem in Kerala temple: केरल के एक मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रार्थना गीत गाये जाने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना रविवार की सुबह मंदिर में आयोजित ‘गण मेला’ (संगीत समारोह) के दौरान हुई।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कोल्लम जिले के कोट्टुक्कल में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) द्वारा प्रबंधित एक मंदिर में आयोजित ‘गण मेला’ (संगीत समारोह) के दौरान एक पेशेवर संगीत मंडली के सदस्यों ने आरएसएस का ‘गण गीतम’ (प्रार्थना गीत) गाया। पुलिस के मुताबिक, यह भी आरोप है कि उत्सव के सिलसिले में मंदिर परिसर में आरएसएस के झंडे लगाये गये थे।

इस मामले में विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि मंदिर उत्सव के दौरान ‘आरएसएस गणगीथम’ का गायन ‘गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने टीडीबी से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। यह उल्लंघन टीडीबी की तरफ से प्रबंधित मंदिर में हुआ, जबकि हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया था कि मंदिरों का उपयोग राजनीतिक आयोजनों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने कहा, ‘देवस्वोम बोर्ड और सरकार को इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत और दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मंदिर भक्तों के हैं, मंदिर परिसर और त्योहारों का राजनीतिकरण करना छोटी मानसिकता को दर्शाता है।’

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Advertisement