Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बीजेपी में होगा बड़ा फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष बोले-15 जुलाई तक बदले जाएंगे 60 प्रतिशत पदाधिकारी

यूपी बीजेपी में होगा बड़ा फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष बोले-15 जुलाई तक बदले जाएंगे 60 प्रतिशत पदाधिकारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। संगठन के 60 प्रतिशत जिला और महानगर अध्यक्ष 15 जुलाई तक बदले जाएंगे। इन पदों पर नए चेहरे लाए जाएंगे। संगठन स्तर पर इस मामले में काम चल रहा है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने घंटों तक अपने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने के बाद जिला और महानगर स्तर पर भी पदाधिकारियों को चुनाव के चलते कुछ माह तक छूट दी गई थी। अब कार्यकाल पूरा करने वाले, कार्य करने में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी हटाए जाएंगे। इस मामले में प्रदेश के संगठन स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। मुरादाबाद जिले के पदाधिकारी भी इसी सूची में शामिल हैं। प्रदेश के किसी जिले में 60 और कहीं 70 प्रतिशत तक पदाधिकारी बदले जाएंगे।
कहा कि निकाय चुनाव समाप्त हो गया है।

अब लोकसभा चुनाव का समय आ रहा है। इस कारण पार्टी पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। इस मामले में लगातार संपर्क अभियान जारी है। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्यांचल का दौरा किया है। भाजपा के कई पदाधिकारी मंत्रिमंडल में चले गए हैं। इस कारण कुछ रिक्त पद हैं। सभी रिक्त पदों को भी संगठन स्तर पर भरा जाएगा। नए पदाधिकारियों को लाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक विचार विमर्श चल रहा है। नए पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी की कमान दी जाएगी।

Advertisement